room no-413(part 2) **ghostwriting**
तय दिन पर राहुल और नैना की शादी हुई....दोनों बहुत खुश थे | कुछ दिनों बाद नैना ने राहुल को शिमला चलने के लिए कहा पर वह शिमला नहीं जाना चाहता था, खैर!नैना के ज़िद करने पर वह मान गया | नैना ने अपने मनपसंद के होटल में बुकिंग कर ली | अगली सुबह दोनो शिमला के लिए निकल पड़े | रास्ते भर नैना के चेहरे पर एक अजीब सा सन्नाटा पसरा रहा, वह सड़कों को गौर से निहार रही थी | राहुल ने पूछा -"क्या हुआ नैना"? नैना ने कहा-"कुछ नहीं राहुल !थोड़ा अज़ीब लग रहा है, ऐसा लग रहा है जैसे मैं यहां पहले भी आ चुकी हूं"| राहुल ने हँसते हुए कहा- "ओ कमॉन नैना ! अब तक उनका 'गोदावरी होटल 'भी आ गया था | रिसेप्शन पर पहुंच कर उन्होंने रूम के बारे में पूछा तब रिसेप्शनिस्ट ने चाबी देते हुए बताया कि उनका रूम सिक्सथ फ्लोर पर है | दोनों थके थे तो खाना खाकर लेट गए,....... राहुल तो सो गया पर नैना को नींद नहीं आ रही थी | उसे उस कमरे में कुछ अजीब सा महसूस हो रहा था ,वह मुँह धुलने के लिए वॉशरूम में गई....
About Me
hi there! i am jyoti verma. ✒what services i offer? short story quotes poetry ghostwriting romance writing thriller blog writing article why choose me? 100 % plagiarism free content high quality, unique discount on bulk orders client's satisfaction guaranteed
$ 5 USD/hr
NEW FREELANCER!